Ramgarh News: सड़क दुर्घटना में पतरातू का युवक घायल
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना अंतर्गत सयाल के पुराना पोस्ट ऑफिस के निकट हुई सड़क दुर्घटना में पतरातू का एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना देर शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने घायल सन्नोज कुमार (26 वर्ष) को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि उसके सिर में भी चोट लगी है। सन्नोज बड़कागांव से पतरातू लौट रहा था। इसी क्रम में पुरना पोस्ट ऑफिस के पास स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.