Ramgarh News: स्वास्थ्य जांच शिविर में पीटीपीएस कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेकों की सक्रिय भागीदारी
रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर की ओर से शनिवार को आयोजित समग्र स्वास्थ्य देखभाल एवं निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर में पीटीपीएस कॉलेज, पतरातू के एनएसएस यूनिट एक के स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कॉलेज के सचिव सूरज प्रसाद के नेतृत्व में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी अदिति आर्यन तथा एनएसएस स्वयंसेवकों ने शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच कराई और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आंखों की जांच, रक्त जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर समाज के सामने यह संदेश प्रस्तुत किया कि स्वस्थ शरीर और बेहतर जीवन के लिए समय समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना आवश्यक है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.