रामगढ़, जुलाई 18 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जदयू युवा हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक ने डाड़ी प्रखंड में बन रहे स्वास्थ्य केंद्र में घटिया सामाग्री लगाने पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदीप रजक ने शनिवार को हजारीबाग उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंप कर यह मांग की है। मांग पत्र में कहा है कि डाड़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करोड़ों की लागत से हो रहा है। जिसमें बांग्ला भट्ठा का ईटा और लोकल छड़ आदि सामाग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो स्टीमेट के अनुसार नहीं है। इसलिए इसकी जांच कर इस पर रोक लगाने और इसके लिए जिम्मेवार अधिकारी और संवेदक पर कार्रवाई किया जाए। साथ ही गुणवता गुणवत्तापूर्ण निर्माण करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...