रामगढ़, अगस्त 15 -- Ramgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर रामगढ़ में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: जिले भर में धूम धाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह- पेज-3स्वतंत्रता दिवस समारोह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिले में मुख्य राजकीय समारोह समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन को लेकर प्रशासन ने कार्यक्रम तय कर दिया है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की सभी मधशालाओं एवं वधशालाओं को 14 अगस्त की मध्यरात्रि से 15 अगस्त की मध्यरात्रि तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह में सुबह 9:05 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इससे पहले उपायुक्त की गोपनीय शाखा में सुबह 8:15 बजे झंडा फहराया जाएगा। ...