रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बाजारटांड़ स्थित जिला मैदान में परेड की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए गुरुवार को सुबह से पुलिस जवानों, गृहरक्षकों, ग्रामीण पुलिस और स्कूली छात्र-छात्राओं ने परेड का पूर्वाभ्यास किया। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जिले में अंतिम चरण में, परेड का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यासपरेड की तैयारी मैदान में कदमताल, मार्च पास्ट, सलामी और विभिन्न टुकड़ियों के बीच तालमेल का अभ्यास कराया गया। स्वतंत्रता दिवस परेड की कमान परिचारी प्रवर मंटु यादव संभालेंगे। जबकि द्वितीय परेड कमांडर परिचारी सन्नी कच्छप होंगे। परेड में कुल 13 टुकड़ियां शामिल होंगी। पहली टुकड़ी रामगढ़ जिला बल की होगी। जिसकी कमान पुलिस अवर...