रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को पतरातू पिठोरिया घाटी में वाहनों का जाम लगा रहा। जाम की इस स्थिति में पतरातू रांची मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि यह सड़क जाम सबसे पहले पिठोरिया घाटी के सेल्फी प्वाइंट के निकट लगा। जो बाद में पतरातू थाना क्षेत्र तक पहुंच गया। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 2 वर्ष से पिठोरिया घाटी में प्रशासन के ओर से कड़ाई किए जाने पर जाम नहीं लगा था। लेकिन इस वर्ष डैम और लेक रिसॉर्ट आने जाने वाले लोगों को पिठोरिया थाना क्षेत्र में तेजी से मोटरसाइकिल चलाने वाले और स्टंट करने वाले युवकों को नहीं रोका गया। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में वीकेंड पर पहुंचे 12 हजा...