Ramgarh News: स्पीड ब्रेकर व बोर्ड लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भदवा रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को दर्जनों ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग को लेकर भदवा-भुइयांडीह मुख्य पथ को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सोनडीहा पंचायत के पूर्व उपमुखिया मोहम्मद शफीक खान ने कहा कि सोनडीहा रेलवे फाटक से भुइयांडीह तक टाटा प्रबंधन की ओर से अपने कार्य के लिए सड़क का निर्माण कराया गया है। इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही तेज गति से होती है। इससे भदवा बस्ती के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क के समीप सरकारी विद्यालय भी है, जहां आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। जाबिर हसन ने कहा कि सड़क पर तेज रफ्तार से वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.