रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी बस्ती में शुक्रवार रात स्कॉर्पियो से हुई दुर्घटना मामले में चालक कमलेश गंझू को जेल भेज दिया गया। यहां बता दें कि इसी स्कॉर्पियो से हुई दुर्घटना में आकाश मांझी की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद से ही पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया था। मृतक की मां सुनीता देवी, पति स्व. बिरसा मांझी की लिखित आवेदन पर पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से उरीमारी पिला क्वार्टर के कुछ युवकों को स्कॉर्पियो चालक कमलेश गंझू साथ लेकर घूम रहा था। इस दौरान युवकों द्वारा नशापान करने और स्कॉर्पियो की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर मोबाइल से रील बनाने की बात भी सामने आई है। लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दुर्घटना हुई थी। इस संबंध में उरीमारी ओपी प्रभारी रंथू...