Ramgarh News: सौंदा बस्ती में कांवरियों की हुई सेवा, ठहरने और भोजन का भी था प्रबंध
रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सौंदा बस्ती में समिति के कार्यालय में सैकड़ों कांवरियों की सेवा की गई। सबों के लिए रात्रि विश्राम, भोजन और नास्ता का प्रबंध था। विस्थापित समिति के लोग पूरी तन्मयता से कांवरियों की सेवा में जुटे रहे। कांवरिया कांवर लेकर रजरप्पा से बड़कागांव बुढ़वा महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए पैदल जा रहे थे। शनिवार शाम से रविवार सुबह करीब 10 बजे तक लगभग 9 से 10 हजार कांवरिया यहां से गुजरे। समिति की ओर से कांवरियों के लिए शरबत, चाय, चना, गुड़, खीरा, सेब, केला, पूरी-सब्जी और खीर की व्यवस्था की गई। रात्रि में ठहरने के लिए भी समुचित प्रबंध किया गया। यह भी पढ़ें- कांवरियों के बीच पानी का बोतल व फ्रूटी का वितरण बड़ी संख्या में पहुंचे कांवरियों को समिति के सदस्यों ने सेवा भाव से भोजन व जलपान कराया।कार्यक्रम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.