Ramgarh News: सौंदा बस्ती टिपला में रूबेला का मामला 10 साल पुराना, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा बस्ती टिपला में रूबेला पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। हालांकि, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ सत्यप्रकाश ने स्पष्ट किया है कि यह कोई नया मामला नहीं है, बल्कि करीब 10 साल पुराना केस है। मरीज के रक्त और कंठ स्वाब की जांच रांची रिम्स में कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद गठित मेडिकल टीम ने गुरुवार को सौंदा बस्ती टिपला पहुंचकर मरीज के घर के आसपास रहने वाले 30 परिवारों के लोगों से रूबेला के लक्षणों के संबंध में पूछताछ की। राहत की बात यह रही कि किसी भी बच्चे या व्यस्क में रूबेला के लक्षण नहीं मिले। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि रूबेला के संभावित प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.