रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा की नवमी के दिन सौंदा डी में लगे मेले से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भुरकुंडा के नीचे धौड़ा निवासी शंकर की हीरो कंपनी की बाइक (जेएच01एस-1297) नवमी के दिन मेले से चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की बाइक नीचे धौड़ा में ही छिपाकर रखी गई है। इसके बाद भुरकुंडा ओपी प्रभारी शिवलाल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को नीचे धौड़ा निवासी हीरा राम के घर पर छापेमारी की और चोरी गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त होने के आरोप में हीरा राम के पुत्र सुमित कुमार राम (21 वर्ष) और छठ मंदिर के समीप पावर हाउस कॉलोनी निवासी रविंद्र म...