Ramgarh News: सौंदा डी में सीसीएलकर्मी 20 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार
रामगढ़, अक्टूबर 15 -- सीसीएल कार्यालय में रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीबीआइ रांची की टीम ने बुधवार को सीसीएल बरका-सयाल एरिया के सौंदा डी परियोजना कार्यालय के समीप कार्यालय अधीक्षक अभय कुमार बख्शी को 20 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार, सीबीआइ की टीम सुबह करीब 10 बजे से ही परियोजना कार्यालय के आसपास मौजूद थी। दोपहर करीब 1:20 बजे अभय बख्शी को पकड़ा गया। रिश्वत की रकम उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद की गई। बताया जाता है कि यह कार्रवाई दिवंगत सीसीएलकर्मी रीना नायक के पति गंगाधर प्रधान की शिकायत पर की गई। आरोप है कि अभय बख्शी ने गंगाधर से सीएमपीएफ की राशि और नौकरी की प्रक्रिया के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जानकारी के अनुसार, कार्यालय के बाहर रकम लेने के बाद अभय बख्शी ने उसे अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.