रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सौंदा डी में श्रीश्री दुर्गा पूजा व काली पूजा समिति वर्कर्स क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को षष्ठी के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा दुर्गा मंडप से शुरू होकर नकारी नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया। इसके बाद कलशों को विधि-विधान से दुर्गा मंडप में स्थापित किया गया। पूजा को लेकर दुर्गा मंडप में आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। वहीं, आकर्षक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समिति के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे पंडाल का उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।कलश यह भी पढ़ें- Ramgarh News: बसंतपुर में पट खुलते ही दर्शन को उमड़े श्रद्धालु यात्रा में सौंदा डी प...