रामगढ़, सितम्बर 6 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा डी रामनगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार की ऑल्टो के10 कार में असमाजिक तत्वों ने आग लगाई। बताय जा रहा है कि ऑल्टो (जेएच24ई 4420) कार घर के बाहर ही खड़ी थी। घरवालों के अनुसार रात 1 बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया है। गाड़ी इंजन तरफ से काफी जल गई है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी भुरकुंडा थाना को दी गई। जिसके बाद पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...