Ramgarh News: सौंदा डी को नहीं उजड़ने देंगे, पहले हो पुनर्वास: संजीव बेदिया
रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी स्थित जरजरा कॉलोनी में हजारीबाग जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के आवास पर सौंदा डी पंचायत बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को उनसे मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल सीपीआई नेता विंध्याचल बेदिया से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा और सचिव संजय यादव ने किया। लोगों ने संजीव बेदिया को बताया कि सीसीएल की कार्रवाई से सौंदा डी की करीब 1400 आवासीय टूट जाएंगे और इसमें रहने वाले करीब 7000 की आबादी प्रभावित होगी। क्षेत्र में एक हाई स्कूल, एक मध्य विद्यालय, चर्च, मस्जिद, 12 मंदिर तथा अंबेडकर भवन स्थापित है। लोगों कहा कि यदि कॉलोनी हटाई गई तो हजारों परिवार बेघर हो जाएंगे और उनके सामने आजीविका का गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इस पर झामुमो के हजारीबाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.