रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। बृहद झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक 'सोहराय चांचइर आर बरदखूँटा' का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन 6 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार को रामगढ़ शहर में किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की बैठक पटेल छात्रावास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो और संचालन अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद ने किया। बैठक में कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोजन को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सोहराय डायर जतरा मेला को लेकर कमेटी गठित कार्यक्रम की शुरुआत जिल...