Ramgarh News: सेवानिवृत शिक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह का निधन, शोक
रामगढ़, जुलाई 12 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी दोतल्ला निवासी सेवानिवृत शिक्षक नागेंद्र प्रसाद सिंह (67 ) का निधन शनिवार रात लगभग 11 बजे हृदयगति रूकने से हो गया। नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी से सेवानिवृत हुए थे। उनके पुत्र प्रवीण सिंह करनी सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता हैं। बताते हैं शनिवार की रात्रि में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें गिद्दी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बताया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में गयाजी में किया गया। उनके निधन पर शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.