रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। छावनी क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेना के अधिकारी की पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना बुधवार शाम करीब सवा सात बजे ट्रैकर स्टैंड और चट्टी बाजार के बीच हुई। सैन्य अधिकारी शक्ति कांता बेहरा पत्नी तनुश्री बेहरा के साथ बाजार में खरीदारी करने आए थे। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। ओडिशा के केंद्रपाड़ा के मूल निवासी शक्ति कांता बेहरा वर्तमान में रामगढ़ के सिख रेजिमेंटल सेंटर में तैनात हैं। बुधवार शाम वह पत्नी के साथ रामगढ़ बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैकर स्टैंड के पास बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने तनुश्री बेहरा के गले से करीब सात ग्राम सोने की चेन झपट ली। दंपती कुछ समझ पाते इससे पहले तीनों बदमाश बाइक से भाग...