Ramgarh News: सुरक्षित बचपन अभियान: प्रतियोगिताओं से बच्चों को बताए जाएंगे अधिकार
रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ ने विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के आयोजन की पहल की है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष तौफीकुल हसन के मार्गदर्शन और सचिव अनिल कुमार के निर्देश पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल एनटीएस बरकाकाना, नारायण हाई स्कूल और आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्यों से प्रतियोगिताएं आयोजित कराने का अनुरोध किया गया है। अभियान के तहत प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाएगा। चीफ एलएडीसी सुजीत कुमार सिंह, असिस्टेंट एलएडीसी मोहन महतो और विधि छात्रा प्रिया भारती ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.