रामगढ़, अगस्त 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सुमित अग्रवाल हत्याकांड को लेकर मारवाड़ी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में श्री मारवाड़ी सतनारायण मंदिर और धर्मशाला संस्था के अध्यक्ष विमल बुधिया के नेतृत्व में शनिवार, को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज से मुलाकात कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के समक्ष मृतक सुमित अग्रवाल के परिजनों के लिए न्यायोचित मुआवजे की मांग रखते हुए कहा कि परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने मृतक की माता को वृद्धावस्था पेंशन, पत्नी को सरकारी नौकरी और विधवा पेंशन देने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की।उपायुक्त ऋतुराज ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए...