Ramgarh News: सुमित अग्रवाल हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
रामगढ़, अगस्त 2 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। न्यू कॉलोनी बगीचा में सुमित अग्रवाल की हत्या के मामले में रामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए न्यू कॉलोनी बगीचा निवासी सूरज कुमार दास उर्फ छोटू उर्फ 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। हालांकि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 जुलाई की सुबह सूचना मिली थी कि न्यू कॉलोनी बगीचा से बड़का गड्ढा जाने वाली सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.