रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के सुभाष चौक के समीप सोमवार को बाइक और कार में मामूली टक्कर के बाद विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि कार सवार युवक ने बाइक चालक के साथ मारपीट की। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ओवरटेक के विवाद में चालक से मारपीट, सात पर केसघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार तेलियातू निवासी दीपक कुमार ठाकुर पिता स्वर्गीय भोला ठाकुर की बाइक सड़क किनारे खड़ी थी। दीपक पास की दुकान में खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने पास लेने के क्रम में बाइक को हल्का टच कर दिया। इसके बाद दीपक मौके पर पहुंचे और बाइक को साइड करने लगे। इसी बात को लेकर कार सवार और बाइक चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान का...