Ramgarh News: सीसीटीवी में कैद हुई दुकान में चोरी, 50 हजार तक का सामान ले उड़े चोर
रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के लोहार टोला स्थित एक गिफ्ट दुकान में चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में दुकानदार रंजन कुमार की शिकायत पर रामगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लोहार टोला की शिवाजी रोड स्थित लगन गिफ्ट नामक दुकान को 20 जुलाई की रात करीब 9 बजे बंद कर दुकानदार घर चले गए थे। 21 जुलाई को साप्ताहिक बंदी रहने के कारण दुकान पूरे दिन बंद रही। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि रात करीब 11 बजे कुछ संदिग्ध दुकान के आसपास रेकी करते दिखाई दिए। इसके बाद रात 11:33 बजे आरोपी बगल की दीवार के सहारे छत पर चढ़े, पीछे की ओर से दुकान में उतरे। फिर पिछले दरवाजे के ऊपर का हिस्सा तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.