Ramgarh News: सीसीएल सामुदायिक भवन में 12 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बुद्धिजीवी मंच कार्यकारिणी समिति की बैठक सीसीएल राजेंद्र क्लब नया नगर बरकाकाना में गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में सम्मान समारोह की सफलता के लिए उपस्थित पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों का सुझाव मांगा गया। कार्यक्रम के पूर्व तैयारी के लिए एवं समारोह के दिन के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता मंच अध्यक्ष प्रदीप करमाली और संचालन सचिव डॉ शाहनवाज़ ख़ान ने किया। अध्यक्ष प्रदीप करमाली ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का माहौल तैयार किया जा रहा है और गरीब मध्यम वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित कर उत्साहवर्धन किया जा रहा है। हमारी इस श्रेष्ठ पहलकदमी के लिए क्षेत्र के बुद्धिजीवियों एवं समाज सेवियों का आपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 के मुख्य अतिथि रामगढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.