Ramgarh News: सीसीएल विद्या सारथी से बच्चों को मिलेगा करियर संवारने का अवसर
रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डीएवी बरकाकाना में सीसीएल विद्या सारथी के तहत एनसीएसएमजीओ स्वयंसेवी संस्था की ओर से शनिवार को करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें रामगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों के 40 विद्यार्थियों को यांत्रिकी एवं चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाने और पढ़ाई की व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सीसीएल सीआरएस बरकाकाना के महाप्रबंधक राजीव रंजन और डीएवी बरकाकाना के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजीव रंजन ने कहा कि सीसीएल सुदूर कोयलांचल क्षेत्र के बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनकी योग्यता में निरंतर वृद्धि करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.