रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति ने मंगलवार को सीसीएल प्रबंधन से वार्ता के बाद 8 जुलाई को घोषित बंद वापस ले लिया है। समिति ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर उन्होंने 8 जुलाई को भुरकुंडा कोलियरी में आउटसोर्सिंग से संचालित संगम खदान के काम को बंद करने का आह्वान किया था। लेकिन इसे लेकर मंगलवार को भुरकुंडा प्रबंधन से उनकी सकारात्मक वार्ता हुई। इसलिए बंद को वापस ले लिया गया है। समिति ने बताया कि प्रबंधन से वार्ता में उन्होंने रोड सेल चालू करने, आउटसोर्सिंग कंपनी में विस्थापितों और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने सहित सभी मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया है। वहीं रोड सेल चालू करने को लेकर चारों राजस्व ग्राम दुंदुआ, कुरसे, देवरिया और बलकुदरा के विस्थापितों के साथ वार्ता करने और उनको सत्यापि...