रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवर साइड स्थित सीसीएल के परियोजना कार्यालय में बुधवार को रैयत विस्थापित मोर्चा और संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में एक पक्ष के सन्नी बेसरा, ठुरका मांझी, सुनील मुर्मू और गणेश मुर्मू और दूसरे पक्ष के रोहित मुर्मू, सूरज हेंब्रम, सुरेश मुर्मू और गणेश मुर्मू शामिल हैं। इसमें सन्नी बेसरा सिर फट गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच दोनों पक्षों को भुरकुंडा कोलियरी के संगम में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन को लेकर बनी समाधान समिति ने खतियान संबंधी जानकारी के लिए परियोजना कार्यालय बुलाया था। इसी दौरान खान प्रबंधक अजय सिंह के कक्ष म...