रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी सहकारी साख सहयोग समिति बरकाकाना के आम चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। समिति मुख्यालय में 4 नवंबर को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव को लेकर सहायक निबंधक, सहयोग समितियां, हजारीबाग अंचल के अश्विनी कुमार ओझा ने अधिसूचना जारी की है।

चुनाव संचालन चुनाव के संचालन के लिए प्रसार पदाधिकारी सुरेंद्रनाथ तिवारी तथा वरीय अंकेक्षण पदाधिकारी, पतरातू अमृता खलखो को निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

नामांकन प्रक्रिया जारी अधिसूचना के अनुसार 30 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा दोपहर 2:30 बजे नामांकन पत्रों की सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। 1 अक्टूबर को नामांकन पत्रों पर आ...