Ramgarh News: सीसीएल की जलापूर्ति व्यवस्था पर जमसं का सवाल
रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जनता मजदूर संघ (बच्चा सिंह गुट) के रिजनल सचिव ललन सिंह ने शनिवार को सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र देकर पतरातू जल आपूर्ति केंद्र से नियमित व निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पतरातू जलापूर्ति केंद्र से बार-बार जलापूर्ति बाधित होने के कारण बरका-सयाल क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। ललन सिंह ने पत्र में सवाल उठाया है कि पतरातू से बार-बार जलापूर्ति बाधित होने के क्या कारण हैं और इस समस्या के समाधान के लिए प्रबंधन की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से जलापूर्ति केंद्र के बार-बार बाधित रहने से वहां की कार्यशैली और मरम्मत कार्यों को लेकर संदेह उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने महाप्रबंधक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.