Ramgarh News: सीसीएल आवास की छत का प्लास्टर गिरा, महिला घायल
रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा पटेलनगर स्थित सीसीएल की आवासीय कॉलोनी में रविवार शाम एक सीसीएल आवास की छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल हो गईं। घटना शाम करीब छह बजे की बताई जाती है। आवास संख्या एमक्यू-232 में रहने वाले भुरकुंडा कोलियरी के माइन बी में कार्यरत फोरमैन इंचार्ज अशोक राम की पत्नी अर्चना देवी अपने कमरे में आराम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर उनके सिर पर गिर गया। घटना में अर्चना देवी घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित गांधीनगर अस्पताल रेफर कर दिया।
मरम्मत की स्थिति - रिपेयरिंग के अभाव में जर्जर हो रहे आवास
सीसीएल कर्मियों की चिंता सीसीएल कर्मियों का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.