Ramgarh News: सीसीएलकर्मी के घर हमला मामले में बबलू प्रजापति गिरफ्तार
रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सिरका क्षेत्र में सीसीएलकर्मी सुशील कुमार राम के घर पर हमला, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के मामले में रामगढ़ पुलिस ने एक और आरोपी बबलू कुमार उर्फ बबलू प्रजापति निवासी कहुवाबेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।गौरतलब है कि सुशील कुमार राम ने क्षेत्र में कोयला चोरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में पुलिस को आरोपियों का घर दिखाने के बाद उनके घर पर हथियारों से हमला किया गया था। घटना में उनके पिता भी घायल हो गए थे। दर्ज कांड में जातिसूचक गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.