Ramgarh News: सीईओ के बंगले के पीछे घायल अवस्था में मिला संदिग्ध युवक सफाईकर्मी प्रीतम राम की शिकायत पर मामला दर्ज, चोरी की
रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी के बंगले के पीछे बुधवार की सुबह एक संदिग्ध युवक घायल अवस्था में मिला। युवक की एड़ी की हड्डी टूटी हुई थी और वह दीवार के पीछे छिपा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वह चोरी की नीयत से परिसर की करीब 15 फीट ऊंची चारदीवारी फांदकर बंगले में घुसा था। वापस दीवार फांदकर बाहर निकलने के दौरान गिरने से उसका पैर टूट गया। जिसके कारण वह मौके से भाग नहीं पाया।प्राथमिकी के अनुसार घटना 4 नवंबर की सुबह करीब 6:35 बजे की है। छावनी परिषद में आउटसोर्स सफाईकर्मी प्रीतम राम बंगले के पीछे सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दीवार के पीछे छिपे युवक पर पड़ी। युवक की हालत देखकर उन्होंने इसकी सूचना दी। प्रीतम राम की शिकायत पर रामगढ़ थाना में कांड दर्ज किया गया है।पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.