रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि कोयला तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रही है। हजारीबाग जिले के नूनीयबेड़ा स्थित जंगल से करीब 150 टन कोयला बरामद होना सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े करता है। सीआईएसएफ की सीसीएल एनके एवं पिपरवार इकाई की टीम ने उप कमांडेंट दिनेश कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की। बरामद कोयले की कीमत करीब 3.75 लाख रुपये आंकी गई है।कार्रवाई के दौरान जंगल में बड़े पैमाने पर कोयला जमा मिला। सीआईएसएफ ने इसकी सूचना चरही क्षेत्र के सीसीएल महाप्रबंधक कल्याण जी प्रसाद और सीसीएल मांडू के परियोजना पदाधिकारी आरएन सिंह को दी। कोयले को वहां से हटाने के लिए आवश्यक संसाधन मांगे गए हैं। उसे उठाने की प्रक्रिया जारी है।लगातार कार्रवाई के बाद भी इस तरह कोयले ...