रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। इनमोसा अरगड्डा क्षेत्रीय कमिटी और सिरका शाखा की बैठक सिरका रेस्ट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश राणा और संचालन सुनील कुमार बैठा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से इनमोसा डिविजनल कमिटी के अध्यक्ष जयप्रकाश राणा, ठउपाध्यक्ष कामदेव मंडल, उपमहासचिव हेमंत कुमार, निजाम अंसारी, बृजेश कुमार सिंह, रत्न प्रसाद साहू, शशि प्रकाश उपाध्याय उपस्थित थे । जिनका स्वागत बुके देकर किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता शुल्क जमा करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। इस दौरान अरगडा एरिया कमेटी के साथ सिरका शाखा के पदाधिकारियों का चयन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: इनमोसा ...