Ramgarh News: सिरका कोलियरी में कोयला चोरी रोकने गए दो सुरक्षा प्रहरियों पर हमला
रामगढ़, अक्टूबर 15 -- कोयला चोरी रोकने पर सुरक्षा प्रहरियों पर हमला Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका कोलियरी स्थित सीएचपी नंबर-4 कोयला स्टॉक के पास कोयला चोरी रोकने गए सीसीएल के दो सुरक्षा प्रहरियों पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। मारपीट में दोनों प्रहरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 12 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे की है। इस मामले में रामगढ़ थाने में तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार सीएचपी नंबर-4 कोयला स्टॉक के पास कुछ लोग कोयला चोरी करने पहुंचे थे। वहां तैनात सुरक्षा प्रहरी सोनू और प्रेम कुमार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इससे आक्रोशित आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को सीसीएल के केंद्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.