Ramgarh News: सिरका के छात्र छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली
रामगढ़, सितम्बर 30 -- Ramgarh News: सिरका, प्रतिनिधि। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन झारखंड के तहत रामगढ़ जिला गंगा समिति के तत्वावधान में बुधवार को श्रमिक उच्च विद्यालय सिरका के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्वच्छता संबंधी पोस्टर व बैनर लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।उन्होंने लोगों से अपने घर व आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान स्वच्छता ही सेवा का संदेश देते हुए लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई। मौके पर प्रधानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.