रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी और पास के गांवों में सावन महीना की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। पौ फटने से पूर्व ही मंदिरों में शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। सोमवारी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। कई शिव भक्त गेरुआ वस्त्र धारण कर शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे। इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठे। आरती और भजन-कीर्तण से माहौल भक्तिमय बना रहा। कई भक्तों ने पूरे दिन उपवास रखकर भोले बाबा की पूजा की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दूसरी सोमवारी पर धनकुंड नाथ, भूमभोड़ नाथ समेत शिवालयों में उमड़ी भीड़ शिवभक्तों ने गंगा जल के स...