Ramgarh News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुआ वेस्ट बोकारो
रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। पवित्र सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सोमवार को वेस्ट बोकारो कोयलांचल और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, मदार, पुष्प एवं फल अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की आराधना की। इस पावन अवसर पर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.