Ramgarh News: साड़ी पहनकर नंगे पैर 1600 मीटर दौड़ी कविता महतो, विधायक ममता देवी ने बढ़ाया हौसला
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के सोसो गांव निवासी कविता महतो ने चार अक्टूबर को आयोजित 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में साड़ी पहनकर और नंगे पैर दौड़ते हुए महज 6 मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी कर अपने जज्बे और प्रतिभा का परिचय दिया। कविता महतो की मेहनत और हौसले की जानकारी मिलने पर विधायक ममता देवी उनके घर पहुंचीं और उनका उत्साह बढ़ाया। ग्रामीण बेटियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढाने के लिए प्रोत्साहित करना निश्चित रूप से सराहनीय पहल है। संसाधन सीमित हो सकते हैं, लेकिन हौसला बड़ा हो तो मंजिल दूर नहीं होती। कविता महतो जैसी बेटियां हमारे गांव और पूरे क्षेत्र का गौरव है। विधायक ममता देवी का यह प्रयास ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.