रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सांडी कॉलोनी में बैंक ऑफ बड़ौदा के ऋण चुकता न करने पर नीलाम की गई मकान को मंगलवार को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान बतौर मजिस्ट्रेट रामगढ़ सीओ रमेश कुमार व कुजू ओपी के पुअनि नागेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में जिला पुलिस, महिला बटालियन व आईआरबी के जवान मुस्तैद रहे। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के ऋणी सांडी निवासी आलोक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बैंक से करीब 55 लाख रुपये का ऋण लिया था। जो अब बढ़कर सूद के साथ करीब 70 लाख हो गया है। इसका भुगतान न हो पाने की स्थिति में वर्ष 2025 में जिला प्रशासन की मदद से दंडाधिकारी की मौजूदगी में बैंक ने मकान को कब्जा कर सील कर दिया था। इसके बाद उक्त मकान की नीलामी की गई। इसे विगत एक माह पूर्व खाली कराने का प्रयास...