Ramgarh News: सांडी में नीलाम मकान का कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस प्रशासन महिलाओं के आगे हुई बेबस
रामगढ़, जुलाई 29 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। सांडी कॉलोनी में बैंक ऑफ बड़ौदा के ऋण चुकता न करने पर नीलाम की गई मकान को कब्जा दिलाने गई पुलिस प्रशासन को महिलाओं के विरोध के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। यहां बैंक ऑफ बड़ौदा के ऋणी सांडी निवासी आलोक इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बैंक से करीब 55 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसका भुगतान न हो पाने की स्थिति में वर्ष 2025 में जिला प्रशासन की मदद से दंडाधिकारी की मौजूदगी में बैंक ने मकान को कब्जा कर सील कर दिया था। इसके बाद उक्त मकान की नीलामी की गई। नीलामी के बाद सफल बोली लगाने वाले क्रेता को जिला प्रशासन के आदेश पर बतौर मजिस्ट्रेट दंडाधिकारी रमेश रविदास, बैंक के मुख्य प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा, प्रबंधक दिनेश कुमार, कुजू ओपी के एसआई नागेंद्र सिंह व रामगढ़ पुलिस लाईन एसआई आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.