रामगढ़, अगस्त 22 -- Ramgarh News:  कुजू, निज प्रतिनिधि। कुजू ओपी क्षेत्र के सांडी भरेचनगर में गोशाला के पास की जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करने का ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध किया। इस दौरान ग्रामीण सरना झंडा के साथ पारंपरिक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही कुजू ओपी पुलिस के एसआई नागेंद्र कुमार सिंह ने सशस्त्र बल के साथ वहां पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने मामला न्यायालय में होने के कारण किसी भी निर्माण कार्य फैसला होने तक रोकने पर उतारू हो गए। काफी देर तक विवाद होने के बाद एसआई नागेंद्र कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को ओपी में आकर कागजात प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही ग्रामीणों को शांत कराते हुए वहां से हटाया। बताया गया है कि एक पक्ष कागजात लेकर कुजू ओपी में पहुंचे। किन्तु दूसरे पक्ष के न पहुंचन...