रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: रजरप्पा। निज प्रतिनिधि । सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा मे गुरुवार को इन-हाउस ट्रेनिंग के अंतर्गत स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य विद्यालय के शिक्षकों को विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक व सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक विद्यालयी वातावरण के निर्माण के लिए आवश्यक जानकारी एवं व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद, प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना व रिसोर्स पर्सन राकेश कुमार सहाय, इंद्रजीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्राचार्य उमेश प्रसाद ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है। यह भी पढ़ें- Dumka News: जामा में एस ई एल आधारित...