Ramgarh News: सरहद की रक्षा में तैनात फौजी की पत्नी पर हमला, पीटकर जान से मारने की कोशिश का आरोप
रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गंडके गांव में सेना में तैनात जवान की पत्नी के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता चिंता देवी की शिकायत पर रामगढ़ थाना में उमेश महतो, सुनीता देवी, दीपक महतो, शशी कुमार महतो और मंजू देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कांड दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मारपीट का मामला प्राथमिकी के अनुसार 11 जुलाई की शाम करीब छह बजे चिंता देवी अपने घर के पास हल्दी की बाड़ी में घास निकाल रही थीं। इसी दौरान आरोपित वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हल्दी के पौधे उखाड़ने लगे। विरोध करने पर उमेश महतो ने बांस के डंडे से हमला कर दिया। आरोप है कि सिर पर वार होने से वह बेहोश होकर गिर गईं। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.