रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू थर्मल में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज़ और निबंध लेखन जैसी विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। पीवीयूएनएल के सहयोग से इस कार्यक्रम ने बच्चों में सीखने और आगे बढ़ने की एक नई ऊर्जा का संचार किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार पाठक कहा कि पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर बच्चों के नैतिक, मानसिक और कलात्मक विकास पर जोर देना चाहिए।यह आयोजन छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक कदम है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...