Ramgarh News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू बाजार में परीक्षा परिणाम घोषित
रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पतरातू बाजार में मंगलवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा अरुण से दशम तक के भैया-बहनों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वंदना सभा में सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य सभी भैया-बहनों को उनके कक्षाओं में परीक्षा परिणाम प्रदान किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने कहा कि परीक्षा में कम अंक प्राप्त होने का अर्थ असफलता नहीं है, बल्कि यह अपनी गलतियों को सुधारने और आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने सभी भैया-बहनों को नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय का सदुपयोग तथा निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.