Ramgarh News: सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में संकुल स्तरीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला आयोजित
रामगढ़, जुलाई 26 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट में संस्कृति बोध परियोजना के अंतर्गत रामगढ़ संकुल की संकुल स्तरीय प्रश्न पत्र निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी प्रश्नमंच प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए विज्ञान, संस्कृति बोध एवं वैदिक गणित विषयों के प्रश्न पत्र तैयार किए गए। कार्यशाला में रामगढ़ संकुल के विभिन्न विद्यालयों से आए विषय आचार्यों ने सहभागिता करते हुए निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रश्न पत्रों का निर्माण किया। कार्यशाला का शुभारंभ रांची विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय, स्थानीय विद्यालय के सचिव चंद्रशेखर चौधरी व रामगढ़ संकुल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.