रामगढ़, जुलाई 18 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से चितरपुर अंचल कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय विशेष राजस्व शिविर के दूसरे दिन शनिवार को 26 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में भूमि सुधार, लगान रसीद, जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र, निबंधन के लिए भूमि प्रतिवेदन समेत विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों ने आवेदन जमा किए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर आवेदकों को राहत पहुंचायी। शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि एक छात्रा को एक ही दिन में जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र जारी करना रहा। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से छात्रा को शैक्षणिक कार्यों में सुविधा मिलेगी। अंचलाधिकारी दीपक मिंज ने कहा कि सरकार की मंशा जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्व सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध व पारदर्शी तरीक...