Ramgarh News: सयाल में डांडिया नाइट आज, करीब 3-4 सौ महिला युवतियां होंगी शामिल
रामगढ़, अक्टूबर 17 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल में रविवार की शाम पहली बार होने वाले डांडिया नाइट को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। आयोजन शाम 7 बजे से किया जाएगा। इसमें करीब 3-4 सौ महिला और युवतियों के शामिल होने का अनुमान है। आयोजन समिति के समक्ष अब तक करीब 250 रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। हालांकि रजिस्ट्रेशन फ्री है, इसमें कोई शुल्क नहीं है। आयोजन को लेकर युवा समिति की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। आयोजन युवाओं की ओर से किया जा रहा है। इसमें उद्घोषक के रूप में रांची फेमस आफसा आ रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए फेमस साइकिक साउंड को लाया जा रहा है। जिसकी धुन पर स्थानीय युवतियां और महिलाएं इसमें डांडिया प्रस्तुत करेंगी। युवाओं की तैयारियां और प्रचार-प्रसार भी इसके लिए जोरों पर है। इस आयोजन को सफल बनाने में दीपू सिंह, शशि दुसाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.