रामगढ़, जुलाई 26 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल में पानी की समस्या अब भी विकराल बनी हुई है। दामोदर का मोटर खराब होने के बाद अब तक नहीं बन पाया है। जिसके कारण सयाल की माइनस टाइप कॉलोनियों में 15-17 दिन हो गए पानी चले। लोग अब भी त्राहिमाम हैं। श्रम संगठनों के आंदोलन का प्रतिफल इतना रहा कि मशीनों की तलाश शुरू हो गई है। 500 जीपीएम का मोटर उपलब्ध नहीं होने से ज्यादा परेशानी आ रही है। 1000 जीपीएम का मोटर पंप उपलब्ध है पर इंफ्रास्ट्रक्चर वैसा नहीं है कि इसका लोड सह सके। पाइप लाइन भी 500 जीपीएम के हिसाब से 4 इंच का लगाया हुआ है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: साढ़े 9 साल से क्वायरी का दूषित पानी उपयोग करने को विवश है रेलीगढ़ा के लोग जबकि 1000 जीपीएम के लिए कम से कम 6 इंच का पाइप लाइन की आवश्यकता होगी। वहीं पोखरिया से सयाल फिल्टर प्लांट...